साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लग रहा है -इस समय रहे सावधान

भारत में कितने बजे शुरू होगा सूर्य ग्रहण ? सूर्य ग्रहण की तिथि: 25 अक्टूबर 2022 सूर्य ग्रहण का समय (भारतीय समयानुसार) : 16:22 से 17:42 तक सूर्य ग्रहण की समय अवधि:1 घंटे 19 मिनट सूर्य ग्रहण लगने पर सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटे पहले लग जाता है। यह ग्रहण करीब डेढ़ घंटे तक चलेगा। देश में यहां दिखेगा सूर्य ग्रहण- दिल्ली, राजस्थान,पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड. जम्मू, श्रीनगर, लेह और लद्दाख देश के इन हिस्सों में कुछ समय के लिए दिखेगा सूर्य ग्रहण- दक्षिण भारत के हिस्से जैसे तमिलनाडु, कर्नाटक,मुंबई, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और बंगाल देश के इन हिस्सों में नहीं दिखाई देगा सूर्य ग्रहण देश के पूर्वी भागों में असम,अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और नागालैंड इस राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण ज्योतिष गणना के अनुसार दिवाली के बाद यानी 25 अक्तूबर को लगने वाला सूर्यग्रहण तुला राशि में लगेगा।