वृन्दावन में संतों ने किया 'गौ भक्त बलिदानी स्मारक' बनाने का समर्थन 

गौ महासभा द्वारा '7 नवम्बर को दिल्ली चलो' का आह्वान

वृन्दावन _ 31 मार्च | वृन्दावन में गौ महासभा द्वारा 'गौ भक्त बलिदानी स्मारक' को समर्पित  गऊ वार्षिक कलेण्डर 2022-23 का लोकार्पण किया गया. 

    वृन्दावन में गौरक्षा सम्मलेन में देश भर से आए संतों के सानिध्य में प्रसिद्ध गौकथा वाचक श्रद्धेय श्री गोपाल मणि जी ने 'गऊ वार्षिक कलेण्डर का विमोचन करते हुए कहा कि, " गौ महासभा ने 7 नवम्बर 1966 को संसद भवन के सामने बलिदानी गौ भक्तों की स्मृति में एक स्मारक बनाने की मांग की है और कलेण्डर में छपे 7 नवम्बर को दिल्ली चलो के नारे का हम पूर्ण  समर्थन करते हैं. मैं अपने सभी गौभक्तों से अपील करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में गौभक्त बलिदानी स्मारक स्थल पर पहुंचे".

      गौ महासभा के संस्थापक पं आचार्य अजय गौतम ने अपने उद्बोधन में कहा कि, "उन बलिदानी गौभक्तों को स्मरण करने के साथ गौवंश की हत्याओं पर पूर्ण प्रतिबन्ध करने के लिए एक केन्द्रीय क़ानून बनाने के लिए मांग को लेकर ही 'गऊ वार्षिक कलेण्डर' का प्रकाशन  किया गया है."

दिल्ली से गौ महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता वीर रामनाथ लूथरा ने कहा, " गाय की हत्या करने वाले को मृत्यु दण्ड देना चाहिए, वेद में लिखा है कि गो हत्यारे को जीवित रहने का कोई अधिकार नही है."

   गौभक्त श्री प्रशान्त लूथरा जी द्वारा आयोजित शतचंडी यज्ञ में गीता मनीषी स्वामी हंसदेव जी महाराज ने 'गौ महासभा द्वारा प्रकशित गऊ वार्षिक कलेंडर में प्रस्तावित 'गौभक्त बलिदानी स्मारक' के प्रारूप की प्रशंसा करते हुए कहा कि गौरक्षा आन्दोलन के इतिहास में यह स्मारक एक मील का पत्थर साबित होगा. 

गऊ  वार्षिक कैलेंडर का विमोचन 

https://youtu.be/rLz2IOAx3rs

    गौ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विश्व हिन्दू पीठाधीश्वर आचार्य मदन ने  '7 नवम्बर 2022 को दिल्ली चलो' के सम्बन्ध में अवगत कराया कि इसके लिए गौ महासभा इसी महीने 24 अप्रैल को विशेष बैठक बुला रही है. इस बैठक में गौरक्षा के लिए केन्द्रीय कानून की मांग के साथ गौभक्त बलिदानी स्मारक के निर्माण के लिए जन समर्थन जुटाने पर विचार किया जाएगा.  गौरक्षा से जुड़े सभी संगठनों और धर्माचार्यों को 'गऊ वार्षिक कैलेंडर' भेंट किया जाएगा, जिससे स्मारक निर्माण के आन्दोलन के प्रति  जागरूकता पैदा होगी.