अग्निवीर योजना का समर्थन किया हिंदू महासभा ने। भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महासमिति एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न।

मुजफ्फरनग। 26 जून। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 जून 2022 को अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महा समिति एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संपर्क भवन पर संपन्न हुई,जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र ने की मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य मदन राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू महासभा राष्ट्रीय समिति उपस्थित रहे। बैठक में अनेक प्रदेशों के प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सहित राष्ट्रीय महा समिति के पदाधिकारी शामिल रहे जिसमें मुख्य रुप से जम्मू कश्मीर से आए प्रदेश अध्यक्ष रोमेश चंद्र शर्मा हरियाणा प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सर्वेश कुमार उत्तराखंड के शशि गिरी महाराज उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौधरी बिहार के सचिन आनंद स्वरूप दिल्ली के अमित सिंह सहित 7 प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष बैठक में उपस्थित थे बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किए गए। आचार्य मदन ने कहा कि अग्निवीर योजना को सरकार ने लागू किया है, यह हिंदू महासभा की जीत है, क्योंकि वीर सावरकर ने नारा दिया था -राजनीति का हिंदूकरण एवं हिंदुओं का सैनिककरण अति आवश्यकता है उसी कड़ी को आज भारत सरकार ने पूरा किया है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री योगेंद्र वर्मा ने बताया कि अग्निवीर योजना देश के नौजवानों के लिए एक वरदान है हर नौजवान को देश की सेवा करने का मौका मिलेगा इसके अंदर देश सेवा होती हैं चाहे वह 1 दिन करें या 100 दिन करें लेकिन उसे अवसर अवसर मिल पाएगा। दूसरे प्रस्ताव में निर्णय लिया गया कि अखिल भारत हिंदू महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय महामंत्री अभिनव अग्रवाल के नेतृत्व में भारत के गृह मंत्री से मिलेगा और एक ज्ञापन देकर उनका की जुम्मे के दिन हुई उस पर रोक लगाई जाए, क्योंकि नवाज के नाम पर पत्थरबाजी करना बहुत बड़ा गुनाह है ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त से सख्त कानून भारत सरकार को मनाना होगा । तीसरे प्रस्ताव में हिंदू महासभा के गुटबाजी को समाप्त करने के लिए विशेष टीम के गठन का निर्णय लिया गया जो सभी अध्यक्षों से बात कर हिंदू महासभा की गुटबाजी को समाप्त करेगी। इसके अलावा गौ रक्षा भी भारत सरकार को विशेष कदम उठाने होंगे इसके अलावा मंदिर पर जो अधिग्रहण सरकार ने कर रखा है या तो उसे पूर्ण रूप से हटाए या फिर मस्जिदों का भी भारत सरकार अधिग्रहण करें मंदिर को मुफ्त का रूम का कार्यभार भारत के धर्माचार्य साधु-संतों या शंकराचार्य या वेदाचार्य को दिया जाए। इसके अलावा राम जन्म भूमि ट्रस्ट एवं स्वयं बोर्ड में हिंदू महासभा को अस्थाई सदस्य के रूप में शामिल किया जाए। बैठक में मुख्य रूप से जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा हरियाणा से प्रदेश प्रभारी हंसराज विद्रोही राष्ट्रीय महामंत्री राष्ट्रीय महामंत्री अभिनव अग्रवाल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधा अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल पूजा चौहान कार्यालय मंत्री एडवोकेट नीलम कार्यालय प्रभारी सचिन कपूर जोगी सह कोषाध्यक्ष गुनगुन कपूर नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष छात्र संघ योगेश शर्मा बेबी ठाकुर गुड़िया निशा शर्मा सरोज शर्मा पूजा चौहान कमल त्यागी जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार अमित जॉनी उपस्थित प्रदेश महामंत्री अमरदीप सिंह अमित सिंह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान से ललित अग्रवाल बिहार से स्वामी सच्चिदानंद स्वरूप उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौधरी युवा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश शिवम सिंह कंबोज उत्तराखंड से शशि गिरी हिमाचल प्रदेश से राजेंद्र सिंह पंजाब से विश्वास गिरी जी महाराज सहित उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों से आए पदाधिकारी जिनमें इटावा के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार कौशल फर्रुखाबाद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धीरज पांडे मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष मनोज सिंह चौहान शामली जिला अध्यक्ष दीपक रुहेला कानपुर जिला अध्यक्ष दीपक कश्यप सहित 11 विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बैठक में शामिल हुए इसके अलावा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में 21 सदस्य भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए अगली बैठक हरियाणा प्रदेश में दिसंबर माह में आयोजित की जाएगी।